देवी मन्दिरों में हवन-पूजन कर पूरे विधि-विधान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

IMG_0591-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के समस्त देवी मन्दिरों में दर्शन-पूजन/कन्या पूजन और चयनित देवी मन्दिरों/अन्य मन्दिरों पर अष्टमी से चल रहे दुर्गा सप्तशती/अखण्ड रामायण का पाठ का समापन, हुआ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण किया गया।
शासन के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि (दिनांक 22 से 30 मार्च 2023 तक) के शुभ अवसर पर अष्टमी से चल रहे दुर्गा सप्तशती/अखण्ड रामायण पाठ का श्रीरामनवमी पर नगर पंचायत दहगवां के भोले बाबा देवी मन्दिर में मुख्य अतिथि मयंक गुप्ता द्वारा किया गया तथा जनपद के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ समापन एवं हवन-पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ/देवी गायन/देवी जागरण आदि कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस को इससे जोड़ते हुए मानवीय मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार करना है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के मुख्यालय सहित सभी तहसीलों एवं विकास खण्डों/नगर निकायों क्षेत्रों में स्थित देवी मन्दिरों पर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अष्टमी से चल रहे दुर्गा सप्तशती/अखण्ड रामायण का पाठ का श्रीरामनवमी के दिन गुरूवार को समापन एवं कन्या पूजन/हवन-पूजन कर श्रृद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस खास मौके पर देवी जी जनपद वासियों की सभी मनोकामनाएं पूरी करें। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अष्टमी से चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ/अखण्ड रामायण पाठ का रामनवमी को जिले के चयनित देवी मन्दिरों/सभी मन्दिरों पर हवन-पूजन कर पूरे विधि-विधान के साथ समापन कराया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights