भाजपाइयों ने मनाई खुशी,पार्टी को मिलेगा नया मुकाम: राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-03-26-at-6.52.09-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई, दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष व डीपी भारती को प्रदेश मंत्री मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हमारे लिए आज गर्व और खुशी का दिन है साथ ही कहा कि नि:संदेह, ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के भाव से देश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष व डीपी भारती को प्रदेश मंत्री मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हम परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए तैयार है हम सभी दुर्विजय सिंह शाक्य व डीपी भारती के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सर्वोपरि है इसलिए हम सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा निरंतर करते रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर अंतोदय की मिशन को साकार करने का काम कर रही है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आभार जताया और कार्यकर्ताओं द्वारा मिली अभूतपूर्व शुभकामनाएं व बधाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत चेयरमैन डीसीडीएफ रविन्द्र सिंह आशीष शर्मा धर्मसिंह शाक्य किशन शर्मा ज्ञानेन्द्र चौहान गगन राठी विनोद पालिवाल श्याम साहू अमित सिंह अनुभव उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights