कृषक गौशालाओं को दें भूसादान

download-17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा समस्त जन प्रतिनिधि, चेयरमैन, नगर पालिका/नगर पंचायत, कृषक/पशु पालक, भूसा क्रेता/ विक्रेता, समाज सेवी संस्थायें, कोटेदार, पशुप्रेमी व अन्य समस्त जनपद वासियो। जैसा कि आप विदित है कि जनपद में संचालित 237 स्थाई/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं 04 पंजीकृत गौशालाओं पर आपके सहयोग से  गोवंश संरक्षण कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। गत वर्ष में आपके द्वारा भूसा महादान अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश हेतु प्रचुर मात्रा में भूसा, हराचारा एवं अन्य सामिग्री का दान किया गया है। जोकि निराश्रित बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के कार्य में लाभकारी सिद्व हुआ।
मैं आप सभी से विनम्र अपील करता हूँ कि इस वर्ष संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में भूसा/हराचारा, राशन अथवा अन्य सामिग्री नजदीकी स्थाई/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल अथवा पंजीकृत गौशालाओं पर दान देने का कष्ट करें, जिससे गोवंश संरक्षण में पूर्व की भांति आपकी सहभागिता एवं सहयोग बना रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights