उझानी | कोतवाली क्षेत्र के गांव में मामूली कहासुनी के बाद पडोस में रहने वाले चाचा के परिजनों ने पति – पत्नी को लाठी – डन्डों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोरा मे मामूली कहासुनी होने पर पड़ोस में रहने वाले चाचा – चाची और चचेरी बहनों ने पड़ोस में रहने वाले बृजभान सिंह (35) पुत्र लहरी सिंह और उनकी पत्नी प्रीति देवी को लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पति – पत्नी ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।