उझानी| कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे बरी बाईपास पर एक युवक सडक किनारे खड़ा था । तभी तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । एम्बुलेंस ने घायल युवक को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती करापा । जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया । बुधवार की सुबह 11 बजे की समीप थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली निवासी मौहम्मद मियां (19) पुत्र दूल्हे शाह उझानी किसी काम से आया था । वह जब उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर बरी बाईपास पर खडा था । तभी बदायूॅ से कछला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार मौहम्मद मियां को टक्कर मारकर फरार हो गई । कार की टक्कर से युवक का पैर फैक्चर हो गया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।