उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव का एक युवक घर से लापता हो गया था। जब युवक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी फिक्र हुई और उन्होंने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक को बरामद कर लिया और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम दूधे नगर निवासी अशोक का 19 वर्षीय बेटा अजय जाटव 11 मार्च को गायब हो गया था | जब अजय घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी फिक्र हुई और उन्होंने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी | सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी | पुलिस ने मंगलवार को लापता युवक को बरामद कर लिया | पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गया था। दिल्ली जाने से पहले उझानी थाना क्षेत्र के करुआ पुल पर सड़क किनारे मरने की एक्टिंग कर फोटो खींच कर गांव के अपने दोस्त अंशुल के फोन पर डाले थे जिससे उसके पिता डर जाएं । युवक ने बताया कि उसने यह सब ड्रामा अपनी शादी के लिए रचा था । पुलिस ने लापता युवक को बरामद कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।