उझानी। नगर के मौहल्ले में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले गौरव पुत्र विनोद ने 8 मार्च को मौहल्ले में ही एक घर में अपने दो साथियों के साथ घुसकर युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया । युवती के शोर-शराबे की आवाज सुन परिजन जाग गए तो आरोपी गौरव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी । परिजनों ने युवती के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म व मारपीट की पुलिस को तहरीर दी । तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत तलाश कर दी । सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक मोना सिंह, एसआई राहुल सिंह पुण्डीर, कांस्टेबिल मोहित चौहान ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर नगर के अम्बेडकर चौराहा से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।