उझानी। नगर में शीतला माता अष्टमी पर हर साल शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक निकाली जाती है। शीतला माता का महोत्सव दिवसीय मनाया जाता है । पहले दिन हवन पूजन कर शीतला माता का 99 वां महोत्सव पूजा अर्चना कर मनाया जाता है। मंगलवार को नगर में शीतला माता अष्टमी के उपलक्ष में मंदिर में दो दिवसीय 99 वां महोत्सव हवन पूजन कर प्रारंभ हुआ सभी भक्तों ने हवन में आहुति अर्पित की। मंदिर परिसर में महिलाओं समेत सभी भक्तों ने शीतला माता का श्रृंगार कर माता से सभी के लिए मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री मिश्र ने भक्तों का सतमी और अष्टमी का विस्तार से महत्व समझाया । बुधवार को शीतला माता की अष्टमी के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इस दौरान मोहित पंडित, संजय चतुर्वेदी, सुनील उपाध्याय, रामकिशोर माहेश्वरी, संतोष वार्ष्णेय, प्रमोद माहेश्वरी, टामसन महेश्वरी, राकेश , शिव गोपाल मिश्र,कामेश गुप्ता, छोटे लाल, जयपाल राठौर, शिल्पी महेश्वरी व शालिनी वार्ष्णेय समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।