कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकालकर पुष्पांजलि अर्पित और धरना प्रदर्शन किया

WhatsApp-Image-2023-03-02-at-7.17.54-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रांतीय आवाहन पर केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकालकर उसको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर की बदायूं क्लब से शव यात्रा शुरू करके लाबेला चौराहे तक कांग्रेस जनों ने रसोई गैस वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह कहा कि आज कांग्रेस शासित प्रदेश हैं चाहे वो राजस्थान हो जाएं छत्तीसगढ़ हो चाहे हिमाचल प्रदेश वहां पर गैस सिलेंडर की कीमत मात्र ₹500 है और आज अन्य प्रदेशों में एवं हमारे प्रदेश में गैस के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत घर पर आकर लगभग साढे ग्यारह ₹100 पड़ती है, जिससे कि मध्यमवर्ग गरीब तबके के लिए अब गैस से खाना बनाना मुश्किल हो गया ।इस कार्यक्रम में उत्तर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री जितेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आज हम मध्यम वर्ग के लोग हैं ऐसा लगता है कि हम फिर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनवाने के लिए अपने परिवार की महिलाओं के साथ मजबूर होंगे ,उज्जवला योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को गैस सिलेंडर मुफ्त में मिले थे कई लाखों परिवार ऐसे हैं जिन्होंने दोबारा उसमें गैस नहीं भरवाई क्योंकि केवल अमीर व्यक्तियों को छोड़कर मध्यमवर्ग गरीब वर्ग का व्यक्ति 1150 रू की गैस जलाकर खाना बनाने में असमर्थ है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने भी गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम मध्यम वर्ग के लोग इतना महंगा गैस रसोई का सरेंडर खरीदने में असमर्थ हैं पुनः हमको लकड़ी खरीद कर अपने भोज पदार्थ बनाने पड़ेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के सचिव शशांक राठौर, श्याम कुमार दिनेश गौड़, प्रदीप पाल ,रामचंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, शोएब अहमद, बख्तियार उद्दीन, तेजपाल सिंह, रविंद्र कुमार ,कमाल खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights