मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

December 23, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव पर किसान सम्मान दिवस तथा विराट किसान मेले का आयोजन बदायूँ क्लब बदायूँ में किया गया। किसान मेले का मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता साहित आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा किसान मेले पशुपालन विभाग, इफ्को टोकियो जनरल इश्योरेंन्स कम्पनी (फसल बीमा), मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि रक्षा, बन विभाग, उद्यान, गन्ना, मत्स्य रेशम, बैंक, ब्रहमकुमारी संस्थान, उद्योग विभाग, दुग्ध उत्पादन विभाग, पंचायत विभाग आदि विभागों तथा निजी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि ने जिलाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ने जनपद स्तर के कृषि घटक विभागों यथा कृषि विभाग, पशुपालन, गन्ना, उद्यान, मत्स्य एवं रेशम विभाग के 16 प्रथम तथा 16 द्वितीय पुरूस्कार कुल 32 पुरूस्कार के लाभार्थियों को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तर के प्रत्येक विकास खण्ड के 5 कृषक कुल 75 कृषको को सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी का सपना पूरा होगा सभी किसान खेती को नई तकनीकी के साथ करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न छुट की योजना चल रही है उनका किसान लाभ उठाएं। किसान देश की आन बान शान है। सरकार ऐसा कार्य कर रही जिससे किसान खुशहाल है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से यह योजनाएं चल रही हैं, तो भारत विश्वगुरु ज़रूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि हमारे किसानों की कैसे तरक्की हो, तो ज़रूर इस देश का भाग्य बदलेगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निशि्ंचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। देश का किसान, मेरे देश की आन है, मेरे देश की शान है, मेरे देश की बान है, मेरे देश का किसान हमारे देश का भगवान है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए फसल बीमा क्रेडिट कार्ड बनवाएं तथा अन्य रोजगार अपनाएं। किसान अपने फसल के उत्पादन क्षमता बढ़ाए लेकिन रसायनिक उर्वरकों का कम से कम प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती अपनाएं जिससे आने वाले समय में लोग सुरक्षित रहें। जिला प्रदेश एवं देश का किसान उन्नत खेती करें। देश की उन्नति का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है।


 जिलाधिकारी ने कृषको को अवगत कराया कि पुरूस्कृत कृषको से सीखकर अन्य कृषक भी प्रेरणा लें ताकि आगामी वर्षो में वो भी किसान सम्मान का लाभ पा सकें। किसान जागरूक होकर अपनी आय को बढ़ाएं। किसान उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करके खेती करें। फसल बोने के बाद अगर खाली रहते हैं तो उद्योग भी अपनाएं आय का दूसरा साधन बनाएं। किसान बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाएं ताकि वह पढ़ लिखकर आपके परिवार का नाम रोशन करें। किसानों को धान, गेहूं की खेती से आगे बढ़कर फल, सब्जी प्राकृतिक खेती पर कार्य करें इसके साथ ही मत्स्य, पशुपालन पर भी करें।


उप कृषि निदेशक द्वारा चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय तथा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में कृषको को जानकारी दी। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा दूरदराज से आये कृषक एवं कृषि विभाग परिवार के समस्त कर्मचारियों का अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द चौहान कार्यालय उप कृषि निदेशक बदायॅू द्वारा किया गया।  इस अवसर पर प्रेम स्वरूप पाठक, शारदेन्दु पाठक, अशोक भारतीय राणा प्रताप सिंह, केशव चौहान, जिला गन्ना अधिकारी, परियोजना निदेशक डॉस्प, जिला विकास अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights