मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

दिल्ली में कोरोना के 94 नए मामले

February 16, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के मामले अब और तेजी से ‌गिरावट हो रही हैं. ‌‌मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के  सिर्फ 94 पॉजिटिव मामले रिकॉर्ड किए गए तो रिकवर्ड/डिस्चार्ज/माइग्रेट होने वालों का आंकड़ा 110 रिकॉर्ड किया गया.

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से मौत भी कम हुई. सोमवार को 2 तो मंगलवार को एक मरीज की जान गई. अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या भी दिल्ली में 10894 हो गई है.

वहीं, दिल्ली में कुल एक्टिव मामले भी 1036 से घटकर मंगलवार को 1019 रह गये हैं. 16 फरवरी को कोरोना टेस्ट कराने वालों का आंकड़ा 56,944 रहा जिसमें आरटीपीसीआर 36,679 और रैपिड एंटीजन टेस्ट 22,265 ने कराया. अब तक कुल 1,16,64,901 का कोरोना टेस्ट किया जा चुका हैं.

बुलेटिन के मुताबिक होम आइसोलेशन में अभी भी 416 मरीज हैं. जबकि सोमवार को यह 391 थे. वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 688 से घटकर 666 रह गई है. रविवार को 687, शनिवार को 693 रिकॉर्ड की गई थी. पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों को लेकर कंट्रोल रूम को 124 कॉल भी रिसीव हुई हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights