बरात में फोटो खींचने के विवाद में युवक की पीटकर हत्‍या

9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। गोरखपुर के चिलुआताल के उसका गांव में आई एक बरात में फोटो खींचने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक की पीटकर हत्‍या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रहने वाले पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्‍या, मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश चल रही है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।उसका गांव के रहने वाले शिवा उर्फ छोटू के पट्टीदारी के चचेरे भाई राजकपूर की शादी थी। बारात पीपीगंज के डाड़ाडीह गांव गई थी। शिवा भी बारात में विशाल व सनी के साथ गया था। वहां पहले नाचने के दौरान सनी, विशाल का गांव के ही शत्रुघ्न से कहासुनी हुई। बारात गए लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। जयमाल के समय शिवा फोटो ले रहा था। शत्रुघ्न ने फोटो लेने से मना करते हुए अपशब्‍द बोल दिया। जिसको लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की बात कहते हुए रात में गांव आ गए। रात 11.30 बजे शिवा गांव के रहने वाले विशाल को घर छोड़ने पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान शत्रुघ्न ने अपने भाई धर्मेद्र व दोस्त मंटू, डब्लू के साथ उसे घेरकर डंडे और ईंट से सिर पर हमला कर दिया। विशाल के शोर मचाने पर शिवा के पिता रामकिशुन पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights