एसएसपी कार्यालय में महिला सिपाही ने की आत्मदाह की कोशिश, मुंशी के खिलाफ केस दर्ज
उझानी | कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने ट्रांसफर होने के बाद तीन दिन पहले मुंशी के बीच मारपीट हो गई । जिसके बाद महिला सिपाही व मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया । लाइन हाजिर होने के बाद आज महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया । मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया । वहीं पुलिस अधीक्षक ने महिला सिपाही से जानकारी कर उझानी पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिये । पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर मुंशी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उझानी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही का सोमवार को तबादले को लेकर कोतवाली कार्यालय के मुंशी गुलाब सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई । विवाद के बाद महिला सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की जिस पर मंगलवार को महिला सिपाही व मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया । लाइन हाजिर होने के बाद महिला सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोतवाली में एक ही जाति का बोल बाला है ।
बताया जाता है शुक्रवार की सुबह महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया । जबकि इसकी पुष्टि कोई पुलिस अधिकारी नही कर रहा है। महिला सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात मुंशी से आहत होकर मुकदमे पर अड़ गयी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा कार्यालय पहुंचे और महिला सिपाही को शांत कराने की कोशिश की । मगर महिला सिपाही मुंशी के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी । बताया जाता है महिला सिपाही से बातचीत करने के बाद एसपी ग्रामीण ने उझानी कोतवाली पुलिस को मुंशी गुलाब सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर मुंशी गुलाब सिंह पर धारा 354 घ , धारा 323 के तहत केस दर्ज किया है।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है













































































