कान्हा की बाल लीलाएं सुनकर कर भक्त हुए भावविभोर

09BDN-55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


नगला डल्लू में श्रीमदभागवत कथा का पांचवा दिन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में शिव मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक मथुरा से आएं कथावाचक हरिओम शरण शास्त्री ने भगवान कृष्ण बाल लीलाए माखन चोरी व गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणा दायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। उन्होने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप.ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं विभिन्न प्रकार के भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही है। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन व्रसासुर को मारने वाले तथा मेघ एवं देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इससे प्रसन्न होकर इन्द्र ब्रज में वर्षा करते हैं। जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इन्द्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है। हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। कथावाचक ने कथा में अन्य प्रसंगों को सुनाया। इस मौके पर राजेश कश्पयए लोचन सिंहए जाहिदए चमनए राजू कोहलीए योगेंद्र सिंहए दीपक शर्माए नेमचंद्र शाक्यए दिनेश चंद्र शर्माए नत्थू सिंहए राकेश प्रजापतिए प्रेमपाल शाक्यए चमनए रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights