जोशीमठ में ग्लेशियर फटने बाद से 15 मजदूर लापता,परिजनों में कोहराम

uttrakhand_tabahi_6678298_835x547-m
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के 15 मजदूर भी लापता हैं. त्रासदी की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जिस वक्त तबाही आई उस वक्त तपोवन के पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूर टनल में फंस गए. इनमें निघासन तहसील क्षेत्र के गांव बाबू पुरवा, भेरमपुर, मांझा व कड़िया के 15 युवक भी शामिल हैं जो पावर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए गये थे. हादसे के बाद से परिजनों का उनसे कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

त्रासदी के में बचे एक मजदूर ने यह जानकारी अपने घरवालों को दी और कहा कि वह तो बच गया लेकिन उसके साथ काम करे रहे 15 साथी या तो सैलाब में बह गए या फिर टनल में फंसे हैं. इसकी सूचना जैसे ही लापता मजदूरों के परिजनों को हुई तो उन्होंने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई.

ये हैं लापता 
बताते चलें कि निघासन तहसील क्षेत्र के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित गांव बाबू पुरवा, भेरमपुर, मांझा और गांव कड़िया हैं. बाबूपुरवा गांव के पांच युवक हीरालाल, सूरज, अर्जुन, विमलेश, धर्मेंद और अरुण अभी तक लापता हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पाई हैं. 10 युवक भेरमपुर व मांझा गांव के भी हैं जिनसे परिजनों का संपर्क नही हो पा रहा हैं.
अब तक 15 शव निकले 

इन सभी के साथ गये एक युवक विमल ग्लेशियर फटने से आई तबाही के दौरान जिंदा बच गया. उसने अपने परिजनों को फोन से जानकारी दी कि सभी साथी पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गये हैं. यह सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. पूरे गांव में मातम छाया हुआ हैं. गौरतलब है कि इस त्रासदी में 155 लोगों के मारे जाने की आशंका है. अभी तक 15 शव निकाले जा चुके हैं.

https://15404bd0db0b5442a5e4668dd1049652.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-37/html/container.html
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights