गांव भटपुरा में विकास के दावों की पोल खोल रहा त्रिवेणी इंटर कॉलेज के सामने जलभराव

b5d2d97c-c76b-42bf-a27b-61e118b1c1b3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वजीरगंज । बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा में विकास के दावों की पोल खोल रहा है।  ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी में पांव रखकर स्कूल जाना पडता है।
विकासखंड बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा का मामला है इस गांव के रास्ते बेहद खराब हैं । इस गांव में विकास जैसी कोई चीज यहां आई नहीं है। गांव के अधिकांश रास्ते खराब हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लेकिन शिक्षा के मंदिर जाने वाला रास्ता सबसे ज्यादा खराब है।

त्रिवेणी इंटर कॉलेज के सामने जलभराव होने से स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

इस रास्ते से होकर छोटे छोटे बच्चे स्कूल आते जाते हैं लेकिन रास्ते में सदैव ही पानी भरा रहता है। पानी बरसात का नहीं है यह पानी है नालियों का जिस कारण से बच्चों को निकलने में भारी समस्या से जूझना पडता है। 

इन बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी में घुसना पडता है। पानी में घुस कर निकलते समय कई छोटे बच्चे फिसल कर गिर भी जाते हैं। लेकिन इस रास्ते की समस्या को सुलझाने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। 

ग्रामीणों का आरोप है गांव के एक दबंग व्यक्ति ने नाले से जाने वाला पानी का रास्ता बंद कर दिया है जिससे रास्ते में पानी भरा रहता है

ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से शीघ्र ही इस रास्ते को सुधारने की मांग की है।  ग्रामीणों का कहना है कि अगर रास्ता जल्दी नहीं सुधरा तब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर शिकायत करेंगे।

संवाददाता प्रदीप पाल

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights