दुनिया के साथ ही भारत में भी फिर बढ़ने लगा कोविड – 19 का संक्रमण

f1c422d0-40bb-4fbd-8eb3-e85025c272b1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

= यू पी में 34 करोड़ लोगो से अधिक कोविड वेक्सीन लगीं =”दो गज की दूरी और मास्क जरूरी” के नियम का पालन भी अभी जरूरी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली। अपना यू पी कोरोना 34 करोड़ से अधिक कोरोना 19 की वेक्सीन निशुल्क देकर देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनो 75 दिवसीय बूस्टर डोज का भी व्यापक अभियान को गति दिला दी है। देश में 24 लाख से अधिक लोगो को दो दिन में ही बूसटर डोज लग गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस की नई लहर से बचाव से सभी से सतर्क रहने को आगाह किया है। भारत के लोगो ने “दो गज की दूरी और मास्क जरूरी” के नियम का पालन कर अब तक बड़े खतरे को टाला है । भारत में बढ़ रहे कोविड संकमरण से कोरोना के प्रति अभी भी देशवासियों को सतर्कता और दो गज की दूरी और मास्क की आवश्यकता जरूरी बनी हुई है। भारतवासियों का यह सौभाग्य ही ही है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जन सहयोग से 18 माह में 17 जुलाई 2022 को 200 करोड़ कोरोना वेक्सीन का लक्ष्य भी पार हो गया। भारत में 23 अक्तूबर 2021को 278 दिन में 100 करोड़ वेक्सीन लगाई गई थी। 7 जनवरी 2022 तक 150 करोड़, 19 फरवरी 2022 तक 175 करोड़ लोगो को कोबिड वेक्सिन लग चुकी थी। अब बताया जा रहा है कि कोविड-19 में मृत्यु दर में कमी आने के बाद अब दुनिया में फिर से इसके केस में बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में भी लोगो से कोबिड 19 नियम का सख्ती से दो गज की दूरी एवम मास्क भी जरूरी का सावन एवम त्योहारी समय में पालन को कहा गया है। भारत में आजकल सावन में कावर यात्रा के चलते भी भीड़ बढ़ी है।
भारत में कोरोना वेक्सीन लगाने की गति में निरंतर तेजी बनी हुई है। अब तक देश में 135 करोड़ की आबादी में 73.8 प्रतिशत लोगो को कोरोना वेक्सीन की एक डोज तथा 92.50 करोड़ लोगो को दोनो डोज लग चुकी हैं। 15 से 18 वर्ष के 6.08 करोड़ किशोर एवम 12 से 14 वर्ष के 3.79 करोड़ बच्चों को भी कोरोना वेक्सीन की प्रथम डोज अब तक मिल चुकी है। देश में 1.06 लोगो को बूसटर डोज भी अब तक लग चुकी है। यही नहीं देश में अब तक 200 करोड़ वेकसीन लगाने वाला आंकड़ा 17 जुलाई 2022 को पार कर गया।भारत अब 2 अरब (200 करोड़) वेक्सीन डोज लग जाने का लक्ष्य प्राप्त करने अग्रणी देश है। स्मरण रहे भारत में 23 अक्तूबर 2021को 278 दिन में 100 करोड़ वेक्सीन लगाई गई थी। 7 जनवरी 2022 तक150 करोड़ कोबिड वेक्सिन लग चुकी थी। भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लोगो के स्वास्थ के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर एक बार फिर से सतर्कता बरतते हुए देश भर में 15 जुलाई 2022 से 18 साल के ऊपर वालों को भी निशुल्क कोरोना वेक्सीन के बूस्टर डोज लगाने के दिशा निर्देश दिए थे । अब निशुल्क कोरोना के बूस्टर डोज 15 जुलाई 2022 से से 75 दिन तक लगाने प्रारंभ हो गए हैं। देश में आजादी के चल रहे अमृत महोत्सव के क्रम में यह कोवीड 19 के बूस्टर डोज वेक्सीन वाली सुविधा आम नागरिकों को निशुल्क दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ की आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम लोगों को ही कोरोना वेक्सीन का बूस्टर डोज लगा है। हालांकि 60 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन के लोगो में से करीब 26 प्रतिशत लोग कोविड का बूस्टर डोज ले भी चुके हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारत की अधिकांश आबादी ने 9 महीने पहले अपनी दूसरी डोज लगवा ली थी। जिसका अब आंकड़ा 1.99 करोड़ पार जा चुका है। देश की आई सी एम आर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से यह पता चला है कि कोविड टीके की दो शुरुआती डोज लेने के बाद उसके करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और कोविड की बूस्टर डोज लेने से आम नागरिकों में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। अब दुनिया में फिर से कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप के उभरने, इम्युनिटी को भेदने और अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को लेकर चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भी आगाह किया है। सौम्या स्वामीनाथन का कहना कि कोविड-19 की नयी लहर के लिए अब फिर सावधानी बरतनी होगी।
अब ऐसे लक्षण लगातार मिल रहे हैं कि ओमिक्रोन के उपस्वरूप- बीए. 4 और बीए. 5, कोरोना वैक्सीन के खुराक ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं। भारत में भी पिछले कुछ दिन से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक कोरोना के केस मिल रहे है जो चिंतनीय ही हैं। वर्तमान में कोविड मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है। इसलिए ही अब भी कोविड नियम “दो गज की दूरी एवम मास्क जरूरी” का पालन करने की जरूरत सभी देशवासियों को है।
निर्भय सक्सेना, पत्रकार मोबाइल 9411005249 w 8077710362

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights