एक पत्‍ता गोभी के ल‍िए हैवान बना बेटा, बल्‍ली से पीटकर बुजुर्ग मां-बाप की कर दी हत्‍या

02_02_2021-15_11_2019-crime_scene_logo_19759258_21329855
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर हनुमंतनगर गांव में सब्जी तोड़ने के विवाद में बेटे सोहनलाल ने अपने बुजुर्ग पिता मायाराम व बीमार मां मुन्नी देवी को बल्ली से पीट-पीटकर मार डाला। संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध दंपनी ने दम तोड़ दिया। छोटे बेटे राममूर्ति की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बताया जाता है कि मायाराम व मुन्नी देवी के दो बेटे सोहनलाल व राममूर्ति हैं। बड़ा बेटा सोहनलाल अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। छाेटा व उसकी पत्नी मां-बाप के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर सोहनलाल की पत्नी ने खेत में लगी पत्तागोभी तोड़ ली। इस पर राममूर्ति की पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। सोहनलाल भी राममूर्ति की पत्नी से उलझ गया। इस पर मायाराम ने सोहनलाल को टोका, तो वह गुस्से से आग बबूला हो उठा। उसने खेत में लगी बल्ली उखाड़कर मायाराम के सिर पर वार कर दिया। बचाव के लिए पहुंची बीमार मां मुन्नी देवी के सिर पर भी बल्ली से प्रहार किया। सोहनलाल की हैवानियत देखकर राममूर्ति की पत्नी ने मदद के लिए ग्रामीणों से गुहार लगाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights