स्वयंसेविकाओं ने पल्स पोलियो जनजागरूकता अभियान चलाया

WhatsApp Image 2021-02-01 at 5.54.57 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ:  गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी असि० प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने पल्स पोलियो जनजागरूकता अभियान चलाया। पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से रैली निकाल कर गुंजायमान नारों द्वारा लोगों को अपने बच्चों को जिंदगी के दो बूंद पिलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राहगीरों के बच्चों को रास्ते में रोककर पोलियो की दवा भी पिलाई। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने बताया कि पोलियो एक ऐसी खतरनाक बीमारी हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। यह बीमारी बच्चों को अपंग बना देती है।इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की बेहद आवश्यकता है। स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कु० अंजली शर्मा प्रथम, पल्लवी एवं मेघा द्वितीय एवं पलक वर्मा,नैनशी एवं राजकुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। ततपश्चात प्राचार्या डॉ०गार्गी बुलबुल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल के बच्चों को दो बूंद दवा की खुराक दी जाती। आप सभी लोगों से अपील करो कि वे अपने बच्चों को दो बूंद दवा की खुराक अवश्य दिलाएं। पोलियो की दवा बच्चों को दिव्यांग नहीं बनने देगी। दवा बहुत ही उपयोगी है। जब भी अभियान चले अपने बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। ततपश्चात कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी के नेतृत्व में एवं डॉ० इत्ति अधिकारी के सहयोग से महाविद्यालय परिसर से पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली ने टिकट गंज, पथिक चौक एवं अभिगृहित बस्ती बजरंग नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया, पोलियो की दवा भी पिलाई। स्वयंसेविकाओं ने गुंजायमान नारों द्वारा-“पोलियो रहित हों सब इंसान, तभी बढ़ेगी हमारे देश की शान। नवयुग का है सिर्फ एक ही नारा, पोलियो रहित हो देश हो हमारा। दो बूँद पोलिओ पिलाओ बच्चे की जिन्दगी खुशहाल बनाओ। पोलियों डोस पिलाना है, देश को हमें बचाना है। समय पर प्रतिरक्षण, बच्चें को दे सुरक्षित जीवन। पल्स पोलियो का ये अभियान, क्यों न बने अपना अभिमान। आज की सिर्फ एक ही आवाज़, पोलियो रहित बने समाज। आदि से जन जन को पल्स पोलियो की खुराक देने के लिए प्रेरित किया, दिया संदेश कि अगर एक भी बच्चा छूटेगा, सुरक्षा चक्र टूटेगा। इस अवसर पर समस्त स्वयंसेविकाओं रितु कश्यप, राजकुमारी, रेखा वर्मा, साजिदा, सोनी बी, रीना शर्मा, प्रतीक्षा पटेल पूनम यादव,रितिका सिंह, पल्लवी देवी, कृतिका, लवली आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights