चार मंजिला इमारत ढही

New-Delhi-NDRF-team-four-storey-building-collapsed-rescue-team-news-in-hindi
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली । चार मंजिला इमारत रविवार को अचानक ढह गई. इमारत जर्जर हालत में थी और इसे पहले ही खाली कर दिया गया था.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग बुझाने वाले वाहनों के साथ पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. एनडीआरएफ की टीम ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और मौके पर देखा जा रहा है कि कहीं इमारत के मलबे के नीचे कोई दब तो नहीं गया है.

इससे पहले भी 7 जनवरी को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे. घर एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित था. पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब तीन मंजिला इमारत की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था.

पुरानी इमारतों का किया जा रहा चिन्हित
दिल्ली में लंबे समय से पुरानी इमारतों को चिन्हित करने का काम एमसीडी के साथ ही अन्य विभाग भी कर रहे हैं. ऐसे में पुरानी दिल्ली इलाके में स्थित कई इमारतों को या तो खाली करवा लिया गया है या फिर खाली करवाने की प्रक्रिया चल रही है. इनमें से कुछ इमारतें ऐसी भी हैं तो ऐतिहासिक महत्व रखती हैं. ऐसे में उन इमारतों को खाली करवाने को बाद उनके रखरखाव का काम एएसआई कर रहा है.

पहले भी ढह चुकी हैं इमारतें
इससे पहले भी दिल्ली में कई बार पुरानी इमारतों के गिरने से हादसे हो चुके हैं. जिसके बाद सरकार और प्रशासन ने ऐसी इमारतों को चिन्हित करने का काम शुरू किया था. चांदनी चौक इलाके में भी दो बार इमारतें ढह चुकी हैं हालांकि उस दौरान भी जान संबंधी हानि की कोई खबर नहीं थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights