मानसिक स्वास्थ्य के लिए संयुक्त परिवार आवश्यक: डॉ डॉली

fd32961a-080e-49c5-998e-20d66300ce9e
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में समाजशास्त्र विभाग के द्वारा “बदलते परिवेश में परिवारों की भूमिका” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ डॉली ने किया तथा संचालन समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ बबिता यादव ने किया।
मुख्य वक्ता इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने कहा कि प्राचीन भारतीय सभ्यता संस्कृति की आधारशिला संयुक्त परिवार हुआ करते थे। बदलते सामाजिक परिवेश में अंधाधुंध नगरीकरण और रोजगार की विवशता के कारण संयुक्त परिवार का स्थान एकाकी परिवार ने ले लिया है, जिसके कारण अबोध बच्चों के व्यक्तित्व का विकास बाधित हो रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि संयुक्त परिवार व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। परिवार में व्याप्त सुरक्षा का वातावरण मनोबल आधार होता है और व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए जीवनयापन करता है।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ डाली ने कहा कि वैयक्तिक और सामाजिक विघटन का प्रमुख कारण टूटते हुए संयुक्त परिवार हैं। उन्होंने कहा कि एकाकी परिवार ने व्यक्ति को अवसाद ग्रस्त बना दिया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ ज्योति विश्नोई कहा कि परिवार दिवस के अवसर पर हम सभी को टूटते हुए परिवारों को बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ प्रेमचन्द चौधरी,डॉ राजधारी यादव, मोनी कश्यप,एकता सक्सेना, बलराम यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights