मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने बाला आरोपी गिरफ्तार

January 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति व सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सुभाषनगर में मुकदमा पंजीकृत के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दिनांक 11 मई 2025 को अभियुक्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता के पति को भेज दी तथा अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। इस पर थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सुभाषनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर बीडीए गेट के पास से अभियुक्त प्रियांशु यादव पुत्र गंगा सिंह, निवासी ग्राम चितौरा, थाना अलापुर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई थी। बाद में फोन पर बातचीत के दौरान प्रेम संबंध बन गए और उसने शादी का वादा किया। इसी दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली थी। बातचीत बंद होने पर गुस्से में आकर उसने वीडियो वायरल कर दी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध सतीश कुमार नैन, उप निरीक्षक जगत सिंह, हेड कांस्टेबल सुधांशु कुमार व हेड कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights