न्यूरिया। क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण ग्राम टांडा में बिजली का खंबा 11,000 की लाइन पर गिर गया जिसके कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति कल शाम से ठप पड़ी है जिससे पूरे गांव यहां के फिटर से केवल एक ही गांव को सप्लाई दी जाती है इसी तरह से आंधी आ जाने के कारण ग्राम रिठौरा में 11000 वोल्टेज की लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण यहां पर भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ठप पड़ी है दोनों ग्रामों में बंद पड़ी बिजली आपूर्ति से गर्मी के इस मौसम अधिक परेशानी हो रही है बिजली विभाग के न्यूरिया अभियंता गौरव सागर ने बताया कि दोनों जगह पर बिजली कर्मचारी बिजली को ठीक करने के प्रयास कर रहे हैं उम्मीद है कि शाम तक बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी सुमित राठौर न्यूरिया