मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Rajasthan

भाई बचाने को भिड़ी 10 साल की बहन जंगली सूअर से दोनों गंभीर रूप से घायल

January 27, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जोधपुर। जिले के ओसियां में आज महज 10 वर्षीय एक बालिका अपनी जान की परवाह किये बैगर डेढ़ वर्षीय भाई को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गई.तहसील के पड़ासला गांव के एक खेत में बुधवार को सुबह हुई. खेत में भंवरु और उसकी पत्नी संतोष काम कर रहे थे. उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र खेत में बने मकान के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया. बालक के चिल्लाने पर उसकी 10 वर्षीय बहन संगीता उसके पास पहुंची तो वहां के हालात देखकर एकबारगी वह घबरा गई. लेकिन फिर उसने हिम्मत जुटाई और अपनी जान की परवाह किये बिना मासूम भाई को बचाने के लिये जंगली सूअर से जा भिड़ी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जंगली सूअर ने कुछ पल तो दोनों का डराने का प्रयास किया
इस पर जंगली सूअर ने कुछ पल तो दोनों का डराने का प्रयास किया. लेकिन संगीता अदम्य साहस दिखाते हुए सूअर पर टूट पड़ी. दोनों में कुछ देर संघर्ष भी हुआ. इस दौरान दोनों बच्चों की ओर से मचाये गये शोर को सुनकर परिजन और वहां काम कर रहे अन्य लोग दौड़कर आये. उन्होंने जंगली सूअर का वहां से भगाया. जंगली सूअर के हमले दोनों भाई बहन बुरी तरह से जख्मी हो गये. बाद में परिजन दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गये. वहां उनका प्राथमिक उपचार कर दोनों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया. वहां दोनों का इलाज चल रहा है. हमले के दौरान सूअर ने दोनों को कई जगह से नोंच लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गये.
सूअर भाग कर झाड़ियों में छिप गया

खेत के मालिक गणेश ने बताया कि सूअर भाग कर झाड़ियों में छिप गया. ग्रामीणों ने सुअर की पैरों के निशान के आधार पर उसकी तलाश की. बाद में ग्रामीणों ने सूअर को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights