मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खेत पर जंगली जानवर के हमले में किशोर की मौत

March 28, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । खेत पर मूंगफली फसल की रखवाली करने गए किसान के 17 वर्षीय बेटे पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी। इधर, तेंदुए के हमले में किशोर की मौत का कौतूहल बना हुआ है।
घटना हो उझानी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कछला के गांव ढकनगला की है। रविवार रात जसवीर का 17 वर्षीय बेटा विशेष खेत पर मूंगफली फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इस बीच उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जानवर के हमले में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब किशोर घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन खेत पर पहुंचे तो किशोर का शव खून से लथपथ खेत में पड़ा हुआ था। परिजन शव को रोते बिलखते घर पर ले आये। गांव में चर्चा है कि तेंदुए के हमले में किशोर की मौत हो गई है। कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह का कहना है, परिजनों की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। किसी जानवर के हमले में किशोर की मौत का होना बताया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/pm2k2Q_Dt38
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights