मतदाता दिवस पर मतदाताओं को शपथ दिलाई

IMG-20210125-WA0051
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान – सोमवार को तहसील प्रांगण मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसडीएम किशोर कुमार गुप्ता ,तहसीलदार रामनयन  सिंह की अध्यक्षता मे मतदाता दिवस का आयोजन किया गया ।
 पच्चीस जनवरी को  देश भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया  जाता है. एसडीएम किशोर कुमार गुप्ता , तहसीलदार रामनयन सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाई उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय संविधान के मुताबिक, जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है, जहां जनता सरकार को चुनती है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान के लिए जागरूक करना है.  इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक’बनाना है.। मतदाताओं को शपथ दिलाई गई कि आने वाले चुनाव मे अधिक से अधिक  मतदान करें और लोगों को जागरूक करें कि मतदान अवश्य करें इस अवसर पर ग्राम प्रधान समस्त तहसील स्टाफ और मतदाता मौजूद रहे  ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights