महिला स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता

1fcd147d-362c-45c7-9509-7ddd4bbc1ad7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आई० क्यूँ० ए०सी० एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में डॉ गार्गी बुलबुल विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र के संयोजन व आई० क्यूँ० ए०सी० कॉर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के आयोजन एवं सह संयोजन में, डॉ शिल्पी तोमर के सह संयोजन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 07 मार्च को “महिला स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने छात्राओं को अपना आशीर्वचन देते हुए संकल्प दिलाया कि हमें महान महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए, हम शपथ ले कि- हम अबला नहीं सबला हैं, हमें सहारा लेने की नहीं बल्कि देने की आवश्यकता है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है- बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बेमेल विवाह , तथा महिलाओं के ऊपर हो रही अन्य सभी अत्याचार को दूर कर एक नया युग बनाने केलिए दृढ प्रतिज्ञ होना है। दीन-हीन नहीं बनना है। हमें स्वयं अपना प्रकाश बनना है। डॉ गार्गी बुलबुल ने कहा कि इस शुभ अवसर पर एक और प्रतिज्ञा लेनी है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आये हमें कमजोर नहीं बनना है, किसी से भयभीत नहीं होना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आई क्यूँ ए सी कॉर्डिनेटर संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक महिला के लिए स्वस्थ होना बेहद जरूरी है क्योंकि यदि वह स्वस्थ रहेंगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज व देश स्वस्थ रहेगा। हम गृहणी हो या किसी पद पर कार्यरत हों, समाज में ऊँचा स्थान बनाना है, सम्मानित जिंदगी जीना है। तो महिला सशक्तिकरण सरकार की अनिवार्य प्राथमिकता है। सशक्तिकरण के लिए उसका स्वस्थ होना। सह संयोजक डॉ शिल्पी तोमर ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।


निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुमारी सौम्या, इलमा बी, रितु कश्यप, पलक वर्मा, दिशा सिंह, शालिनी सागर, मुस्कान, सुमन, प्रियंका,उर्मिला, सुषमा, शिखा पटेल, अंबिका, सीमा, प्रियांशी, शिवानी पटेल पल्लवी देवी आदि लगभग 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर निशी अवस्थी, डॉक्टर शिल्पी शर्मा,डॉ शालू गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा- कु० सौम्या सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु० नेहा गौतम व पलक वर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कु०अर्चना भारती व शालिनी सागर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या ने सभी स्थान प्राप्त छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights