महाशिवरात्रि का पर्व जलाभिषेक,पूजा-अर्चना व हर्षोल्लास के साथ मनाया

dd297a16-7963-49e8-b19f-c4afe4a5bd57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व श्रृद्धालुओं ने कछला मां भागीरथी तट से गंगा जल भरकर शंकर भगवान का जलाभिषेक करने शिव मंदिरों में उमड़ पड़े।जलाभिषेक करने के बाद श्रृद्वालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामनाएं की।महाशिवरात्रि पर कोतवाली क्षेत्र के बुर्रा अहिरवारा मंदिर को सजाया गया और सुबह से ही भगवान शंकर का जलाभिषेक करने को हजारों श्रृद्वालु उमड़ पड़े।श्रृद्वालुओं ने जलाभिषेक के बाद महादेव के प्रिय भोग, बेर, अंगूर व अन्य फलों के साथ भांग धतूरा आदि का भोग लगाया।आज सुबह से शुरू हुए जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। समूचे क्षेत्र के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।बुर्रा मंदिर के बाहर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया वहीं जगह-जगह खेल-खिलौने आदि की दुकाने लगाई गई थीं जहां श्रृद्वालुओं ने जमकर खरीदारी की।कछला मां भागीरथी तट समेत पूरे क्षेत्र के शिव मंदिरों पर पुलिस ने अपनी व्यवस्था चाक चौबंद रखी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights