महापौर ने की यमुना और लखनऊ एक्सप्रेसवे को बंद करने की मांग

741911-naveenkumarjainagramayo
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। महापौर नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने दिल्ली और लखनऊ एक्सप्रेस वे को बंद करने की मांग उठाई है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि सड़क हादसों को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक आगरा, दिल्ली और लखनऊ एक्सप्रेस वे को बंद कर देना चाहिए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोहरे की वजह से इलाज में हो जाती है देरी
पत्र में उन्होंने लिखा कि समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के माध्यम से आपको भी पता चला होगा कि 16-17 जनवरी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं. घने कोहरे के कारण वाहन एक-दूसरे से टकरा रहे हैं लोगों की जान जा रही है. कोहरे के कारण ही दुर्घटना होने के बाद राहत कार्य औ इलाज की सहायता में देरी हो जाती है, जिसके अभाव में अक्सर गंभीर घायल भी असमय काल के गाल में समा जाते हैं. 

12 घंटे के लिए बंद हो एक्सप्रेसवे
महापौर नवीन जैन ने लिखा कि, क्योंकि जीवन से बड़ा कोई काम महत्वपूर्ण नहीं है. इसिलए उपरोक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए मेरा आपसे यह निवेदन है कि जब तक कोहरे का प्रकोप रहे तब तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे (आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे) पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रखा जाए. उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि आप जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पर जरूर विचार करेंगे. 

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights