हाइवे क्रास कर रही महिला को पिकअप ने रौंदा,घायल

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव पिंडौल में आज शुक्रवार की शाम गांव की एक महिला सिर पर खाना पकाने के उपले लेकर आ रही थी। तभी बिल्सी की ओर से आ रही एक पिकअप कार ने उसे रौंद दिया। जिससे पिकअप का पहिया उसे पैर पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बाहर ले गए है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव पिंडौल निवासी किशनलाल शाक्य की पत्नी सरोज देवी शाम को करीब साढ़े चार बजे सड़क की दूसरी साइड से बने बैटया से अपने सिर पर उपले लेकर घर की ओर आ रही थी। जैसे ही उसने हाइवे को क्रास किया तभी बिल्सी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप कार ने उसे रौंद दिया। पिकअप एक पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। जिससे उसका एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोग सरोज को इलाज के लिए बाहर ले गए है। साथ ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights