मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा साहब की पुण्यतिथि पर विद्यार्थी परिषद ने किया संगोष्ठी का आयोजन

December 6, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया उदघाटन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक समरसता दिवस मनाते हुए एस०के०इंटर कालेज सभागार में में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

मुख्य वक्ता प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मोहन लाल मौर्य ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समता के अग्रदूत थे, जिन्होंने संविधान निर्माण के साथ वंचित समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए आजीवन प्रयासरत रहने वाले बाबा साहब महिला सशक्तिकरण की लिए भी पुरोधा साबित हुए।


मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय समाज बाबा साहब का सदैव ऋणी रहेगा, कि उन्होंने भेदभाव को समाप्त कर प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए स्वतंत्रता-समानता जैसे मौलिक अधिकारों को संविधान में शामिल किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने सामाजिक समरसता को स्थापित करने की दिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों की सराहना की और कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए सामाजिक समानता और समरसता को महत्वपूर्ण आधार मानता चला आ रहा है।

कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री गोविन्द शर्मा ने किया। अन्त में नगर मन्त्री मृत्युंजय सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रान्त सहमंत्री अंकित पटेल, प्रान्त मीडिया प्रभारी सर्वज्ञ गुप्ता, जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी,जिला सेवा कार्य प्रमुख अर्जुन राठौर,नगर सह मंत्री विराट प्रताप, अमोल शाक्य आदि उपस्थित रहे।

https://youtu.be/As3d5YR1go4
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights