एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से 25 वाहनों के बीच आपस में टक्कर,एक की मौत

accident_1584601029
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह सेविजिबिलिटी कम होने के कारण आज सुबह करीब 25 वाहनों के बीच आपस में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना (Road Accident) में एक शख्स की मौत हुई दुर्घटना में छोटे-बडे़ सभी वाहन शामिल हैं. एक के बाद कई गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से इस रास्ते पर लंबा जाम लग गया. वहीं, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. घने कोहरे में कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को अलग किया गया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें कि बीते दिनों खबर सामने आई थी कि इटावा के जसवंतनगर इलाके के मलाजनी में आगरा-इटावा हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गाय था. इस हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद लगा जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था. इस वजह से दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. हालांकि, दारोगा के सिर पर चोट आने से गुस्साए पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाकर ग्रामीणों को खदेड़कर जाम खुलवाया था.

लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई थी
पुलिस उपाधीक्षक मस्सा सिंह ने बताया था कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बेनीसाल निवासी 35 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र होशियार सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं और इन दिनों अपने पैतृक गांव आए थे. शाम करीब छह बजे वह मलाजनी चौराहे पर किसी काम से अपनी बाइक से आए. इसी दौरान हाईवे पर इटावा की ओर जा रही एक सफेद हुंडई आई 10 कार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी. दुर्घटना के कारण उत्तेजित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights