बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में आज एक डेंगू बुखार की चपेट आने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। वहीं लगातार क्षेत्र में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या को लेकर खासा हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी मजदूर अकरम मलिक का 14 वर्षीय पुत्र अल्तमस जो नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ता था। परिवार लोगों ने बताया कि बीते तीन दिन पहले अल्तमस को अचानक से बुखार आ गया। पहले उसका इलाज नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया। जहां उसमें डेंगू के लक्षण होने पर उसे बरेली लेने जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे पहले बिसौली और उसके बाद बरेली के दीपमाला अस्पताल ले गए। जहां उसकी देररात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पिता अकरम मां फरजाना समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। इससे पहले नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज की शिक्षिका श्वेता सिंह के पति प्रदीप कुमार उर्फ दीपू (37) की तीन नवम्बर को डेंगू बुखार की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी।