उझानी।नगर के एक मौहल्ले में रहने वाली विधवा ने अपनी पुत्रवधु पर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए।पुलिस में पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी है।वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
मंगलवार को नगर के मौहल्ला गंजशहीदा निवासी श्रीमती सुदामा पत्नी स्व. देवकी नन्दन कश्यप का एक बेटा था राजेश कश्यप उसकी शादी नगर के मौहल्ला श्रीनारायणगंज रेलवे रोड निवासी नरायन ने अपनी पुत्री श्रीमती आशा की शादी हिंदू रीतिरिवाज के साथ की थी शादी के एक साल बाद राजेश कश्यप की सरौरा के समीप खडे ट्रक में स्कूटर जा घुसा था।जिससे उसकी मौत हो गई।राजेश की बहिने भी है।मृतक राजेश की पत्नी आशा पर एक लड़की है। जो कि राजेश से पैदा है।विधवा आशा कछला रोड स्थित अपने ससुर देवकी नन्दन कश्यप की जगह पर रह रही है जिस पर आशा की सास सुदामा का आरोप है कि आशा हमारे गोदाम मे नाजायज कब्जा कर रह रही है वही गुडों को बुलाकर बिठाने व जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर ने बताया कि दोनों पक्षो को बुलाया गया है। जिसकी गलती होगी उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जायेगी।