बदायूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है. कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली. 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सहित जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी समेत समस्त कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा, ”राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से हम सब दुखी है. उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.” जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी. वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे. अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे. यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे हैं. राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव उमेंद्र शंखधार, बब्बू चोधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी अध्यक्ष राम बहादुर कश्यप, नरेंद्र सिंह, शफी अहमद, फरहान हुसैन, शाकिर, आबिद आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे