नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

IMG-20210913-WA0054
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बार भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम 

सहसवान। बार एसोसिएशन सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी चेयरमेन रुकुम सिंह यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र नारायण सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। बार और बेंच की एकता को बनाये रखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में महासचिव सरफ़राज़ अली नवेद, सहसचिव प्रशासन सतीश यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष अभय सिन्हा, कोषाध्यक्ष सोमबीर सिंह समेत बार के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को सिविल जज नूतन चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी मेहनत, लगन व कुशलता के साथ वादकारी जनता के मुकदमों की पैरवी करनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम महिपाल सिंह, रियाज़ अहमद खां, अतर सिंह,  कलीमुर्रहमान, हरिओम माहेश्वरी, अफ़रोज़ अहमद, सत्यभान सिंह, जावेद अहसन, मोहम्मद हनीफ, शक्ति शंकर कुदेशिया, सरफ़राज़ अली आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights