बदायूं कांड के मुख्य आरोपित को नहीं पहचानती पुलिस, अलीगढ़ में सूरत के सत्यनारायण को पकड़ा

अलीगढ़। बदायूं में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सत्यनारायण की तलाश में पुलिस जुटी है। बदायूं की पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी मुख्य आरोपित की तलाश में लगी हैं। इसी बीच अलीगढ़ में पुलिस गच्चा भी खा गई। यहां पर पुलिस ने इगलास के एक व्यक्ति को पकड़ तो लिया, लेकिन यह सत्यनारायण सूरत का निकला।

बदायूं के सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के केस की पड़ताल में लगी पुलिस तो आरोपित सत्यनारायण को पहचानने में गच्चा खा गई। पुलिस ने इगलास में जिस व्यक्ति को पकड़ कर बदायूं केस आरोपित सत्यनारायण बताया था, वह तो असली नहीं है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम भी सत्यनारायण है, हुलिया भी आरोपित से मिलता जुलता है। यह तो गुजरात के सूरत का रहने वाला है। उसके पास से आधार कार्ड भी मिला है। बदायूं पुलिस ने भी आरोपित सत्यनारायण न होने की पुष्टि की है। बदायूं पुलिस के साथ सत्यनारायण का एक करीबी भी है जो उसे पहचानता है। अब पुलिस नए सिरे से आरोपित सत्यनारायण की तलाश में जुट गई है।

बदायूं के उघैती में दुष्कर्म के बाद हुई महिला के साथ हैवानियत के मामले में मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उत्तराखंड गई है। इस मामले में जहां अब तक फरार आरोपित संत को खोजने में पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। वहीं चंदौसी सहित बरेली व बदायूं के कई इलाकों में भी दबिश दे रही है। इस मामले में क्यावली और मेवली गांवों में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। महिला के साथ हैवानियत करने वाले दो आरोपितों से पुलिस ने रात भर काफी पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित वेदराम और जयपाल को पकड़ लिया था। पुलिस को दोनों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां भी मिली हैं। 

You may have missed