बदायूं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा श्याम कुंज लाइब्रेरी/हॉस्टल एक बार फिर जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए मददगार बनकर सामने आया है। pet परीक्षा में शामिल होने के लिए बदायूं से मेरठ जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से सात बसों की व्यवस्था की गई है। गुरुवार की रात्रि आवास विकास स्थित एलआईसी के निकट से सातों बसें परीक्षार्थियों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हुईं। प्रत्येक बस में लगभग 55 से 60 परीक्षार्थियों के सफर करने की व्यवस्था की गई है। इस पहल से जनपद के उन छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें परीक्षा देने के लिए दूसरे जनपद जाना पड़ रहा है। श्याम कुंज लाइब्रेरी/हॉस्टल के संचालक रजनेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। प्रति परीक्षार्थी 800 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसमें दो समय का भोजन और दो समय का नाश्ता भी शामिल रहेगा। संस्थान की ओर से यह प्रयास किया गया है कि परीक्षा देने जाने वाले किसी भी छात्र-छात्रा को सफर के दौरान खाने-पीने अथवा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े। pet परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि श्याम कुंज लाइब्रेरी/हॉस्टल पूर्व में भी बदायूं में आयोजित पैठ परीक्षा के दौरान बाहर से आए छात्र-छात्राओं के लिए रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था कर अपनी सामाजिक एवं शैक्षिक जिम्मेदारी निभा चुका है। संस्थान की वायरल हुई वीडियो के माध्यम से भी इसकी व्यवस्थाओं और सहयोगात्मक पहल की जानकारी जनपद के छात्र-छात्राओं तक पहुंची, जिसके बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी यहां से परीक्षा देने जाने के लिए उत्साहित हुए। रजनेश शर्मा ने कहा कि श्याम कुंज लाइब्रेरी/हॉस्टल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर उनकी मदद करना भी है। संस्थान की यह पहल निश्चित रूप से बदायूं के युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाली है।
बदायूं से मेरठ के लिए रवाना हुईं 7 बसें, परीक्षार्थियों की राह आसान बना रहा श्याम कुंज लाइब्रेरी/हॉस्टल

6.6K views

























































































