मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS 24 NEWSसच के साथ, हर खबर आपके पास
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं गैंगरेप योगी ने एडीजी, बरेली से मांगी पूरी रिपोर्ट, UP STF को जांच

January 6, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बदायूं में अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप और हत्या केस का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने घटना क अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन, बरेली को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मामले में यूपी एसटीएफ को भी इस घटना की विवेचना में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं.वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जल्द जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रियंका गांधी ने उठाए सरकार की नीयत पर सवालप्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया. बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया. महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है.वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “बदायूं में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वो दिल दहलानेवाला है. भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले. भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने.”इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है, “उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय. राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले व दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो, बीएसपी की यह मांग.”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights