मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिपाही पर 11 लाख रुपये हड़पने और मकान पर कब्जा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आजाद हिंदू सेना के अध्यक्ष अमित राठौर ने पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष सिंह पर एक महिला से कथित तौर पर 11 लाख रुपये हड़पने, मकान पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संगठन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
आजाद हिंदू सेना के अमित राठौर के अनुसार, तुला शेरपुर स्थित सूर्या एंक्लेव के सामने पीलीभीत बाईपास रोड, थाना इज्जतनगर निवासी नीलम जोहरी पत्नी शरद कुमार की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष सिंह से हुई थी। आरोप है कि सिपाही ने महिला को झांसे में लेकर उसके करीब 11 लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा पीलीभीत बाईपास स्थित गुरुद्वारा वाली रोड पर आनंदम स्कूल के पास किराये पर लिए गए मकान पर भी कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया।
महिला का आरोप है कि उसने कई बार रुपये वापस करने और मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन सिपाही टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक, सिपाही ने रुपये वापस करने, मकान खाली करने तथा दो साल का किराया और बिजली का बिल देने से इनकार करते हुए पुलिस विभाग में अपनी पहुंच होने की बात कही। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने पहले थाना इज्जतनगर में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इसके बाद मामले की जांच थाना इज्जतनगर पुलिस को सौंपी गई। आरोप है कि थाने में बुलाए जाने पर भी सिपाही ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। पीड़िता के पास मामले से संबंधित साक्ष्य होने की बात भी कही गई है।
आजाद हिंदू सेना ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने, प्राथमिकी दर्ज कराने और महिला को उसके रुपये वापस दिलाने के साथ मकान कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान अमित राठौर , रवि सोनकर , धनराज , संजय , सोनू यादव , बाबा लहरी , अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights