नगर पंचायत की जमीन बेचने का आरोप, निर्माण कार्य शुरू होते ही मचा हड़कंप नगर पंचायत ने करवाई बाउंड्री, पुलिस रही मुस्तैद

WhatsApp Image 2026-07-26 at 12.41.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी- कस्बे में नगर पंचायत की बताई जा रही एक सार्वजनिक जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
आरोप है कि मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 14 गौसिया मस्जिद के पास तबेला के नाम से मशहूर करीब 200 गज जमीन को एक व्यक्ति अपनी होने का दावा कर रहा था लोगों में चर्चा है कि इस जमीन को बेच दिया गयाशनिवार सुबह खरीदार जब वहां पहुंचा तो इलाके में हड़कंप मच गया।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और नगर पंचायत व पुलिस को सूचना दी।इसके बाद नगर पंचायत की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।गर पंचायत ने जमीन पर अपनी बाउंड्री कराकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन लंबे समय से सार्वजनिक इस्तेमाल में है। यहां लोग अपने वाहन खड़े करते हैं और बकरीद के मौके पर आसपास के गांवों और कस्बे के लोग इसी जगह कुर्बानी भी करते हैं।लोगों का आरोप है कि कुछ लोग काफी समय से इस जमीन पर अपना हक जताकर लोगों को वहां जाने से रोकते रहे हैं और अब उसे बेचने की कोशिश भी कर दी।नगर पंचायत ने इस जगह की बाउंड्री करवा गेट लगवा दिया हैफिलहाल मामले की जांच चल रही है।प्रकरण में जांच के बाद अगर सरकारी जमीन बेचने या कब्जा करने की कोशिश की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।इस दौरान ईओ पुष्पेंद्र राठौर, नगर पंचायत अध्यक्षा इमराना बेगम सभासदगण, लेखपाल आदित्य गंगवार के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी आदेश कुमार टीम के साथ मुस्तैद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights