मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ठेकेदार पर दबाव बनाने का आरोप, किला थाने में हुई वार्ता

October 31, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। इसी बीच कर्मचारियों ने नगर निगम के ठेकेदार पर जबरन काम कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान काम करने से मना करने पर ठेकेदार ने किला थाने में शिकायत देकर उन पर दबाव बनवाने का प्रयास किया।
मामले की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल के जिला महामंत्री सोनू ठाकुर और आशीष वाल्मीकि कर्मचारियों के साथ किला थाने पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम के ठेकेदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान नगर निगम के अपर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।वार्ता में अपर स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में वेतन का भुगतान समय से कराने की बात कही।
इस दौरान सोनू ठाकुर और आशीष वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लिखित रूप में नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारियों के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से काम लेने के साथ उनके अधिकारों, सम्मान और समय पर वेतन भुगतान की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights