मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

20 लाख रुपये लेने के बाद भी नौ साल से बैनामा नहीं, बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप

November 1, 2026By admin0 comments
👁 15K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र स्थित सिंधु पैलेस कॉलोनी में फ्लैट का सौदा कर 20 लाख रुपये लेने के बावजूद करीब नौ साल से बैनामा न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परमानंद देवनानी ने बिल्डर प्रकाश ऐलानी पर वादाखिलाफी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर प्रेसवार्ता कर न्याय की गुहार लगाई।
रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मिशन तिरंगा के राष्ट्रीय संयोजक विनोद रघुवंशी और ज्योति देवनानी ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व 20 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि रकम लेने और फ्लैट पर कब्जा देने के बावजूद बिल्डर ने अब तक बैनामा नहीं कराया। पीड़ित का आरोप है कि अब बिल्डर बाजार भाव के अनुसार 40 लाख रुपये और बीडीए व नगर निगम के शुल्क के नाम पर 18 लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहा है।
विनोद रघुवंशी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान बिल्डर ने सौदे और रकम लेने की बात स्वीकार की थी। इसके बावजूद पीड़ित को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मिशन तिरंगा ट्रस्ट एसएसपी से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग करेगा। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार और उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रेसवार्ता में मिशन तिरंगा ट्रस्ट के पदाधिकारी विनोद रघुवंशी , परमानंद देवनानी , ज्योति देवनानी पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights