बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल की ओर से होटल फोर लीफ में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के बीच सभी सदस्यों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में समयबद्धता पुरस्कार, लकी ड्रॉ और कंपल्सरी गिफ्ट की विशेष व्यवस्था की गई थी। समयबद्धता गिफ्ट के विजेता रो. दीपक सक्सेना रहे। वहीं लकी ड्रॉ में रो. संजय रस्तोगी को प्रथम, नवनीत सक्सेना को द्वितीय और आमोद चाणक्य को तृतीय पुरस्कार मिला। रोटरी टैलेंट शो के अंतर्गत श्रीमती साधना रस्तोगी, अंजली अग्रवाल, शिखा गुप्ता, अंजू सक्सेना और लता सक्सेना को उनकी प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों में वैष्णवी चाणक्य, गौरी यादव और विआन अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। क्लब अध्यक्ष रो. प्रदीप कुमार गुप्ता एवं सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। रो. सलिल गुप्ता की धर्मपत्नी रागिनी गुप्ता और रो. गौरव माहेश्वरी की पत्नी दीप्ति माहेश्वरी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया। असिस्टेंट गवर्नर रो. विपिन अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रोटरी क्लब की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रो. प्रदीप गुप्ता, मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आमोद चाणक्य, सुरेंद्र चाणक्य, अनिल गुप्ता ठेकेदार, मुकेश रस्तोगी, रीतेश गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, संदीप रस्तोगी, नवनीत सक्सेना, विनोद गुप्ता, सलिल गुप्ता उर्फ रिक्की, गौरव माहेश्वरी, सौरव वैश्य, राजीव भारतीय, देवेंद्र विक्रम सिंह यादव, श्याम वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, राहुल सक्सेना एवं रविन्द्र गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की वीडियो एवं फोटोग्राफी मास्टर कान्हा गुप्ता ने आकर्षक ढंग से की। समारोह का सफल संचालन क्लब सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।


























































































