राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ समापन

WhatsApp Image 2026-07-18 at 6.16.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं — आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रोवर-रेंजर और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय वृक्षारोपण महायज्ञ का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर आयोजन को सफल बनाया।समापन कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. ज्योति विश्नोई, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. राजधन, साथ ही डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल और डॉ. दिनेश कुमार सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों में वंश मिश्रा, निशांत साहू , श्रेयांश , टिंकू शाक्य, कृष्ण शर्मा करिश्मा, खुशबू , दिव्यांशी सागर ,सुहानी, प्रियांशी, सुभांसी सिंह,सुष्मिता सिंह, रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने पौधारोपण के महत्त्व, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी के संवर्धन पर चर्चा की।डॉ. सरिता यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केवल पौधे रोपना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी अनिवार्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनएसएस और पर्यावरण संरक्षण क्लब एक साथ मिलकर रोपे गए पौधों की नियमित सिंचाई, रख-रखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक बनाएंगे। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी पौधों की सुरक्षा व देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और नियमित सिंचाई एवं संरक्षण का संकल्प दोहराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights