उझानी।मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी के आवास पर हुआ।बैठक की अध्यक्षता सिपट्टर सिंह सोलंकी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की।बैठक में राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह के बारे में पदाधिकारियों एवं सदस्यो को बताया गया साथ ही धन संग्रह करने के लिए लोगों की टीम बनाई गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद की नगर की कमेटी का विस्तार भी किया गया जिसमे अर्जुन सिंह राठौर नगर उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, संजय सिंह यादव नगर उपाध्यक्ष, गौरव बाबू नगर उपाध्यक्ष,चंद्रसेन नगर मंत्री, सत्यवीर सिंह श्रीवास्तव नगर मंत्री,राजेश भारद्वाज नगर सह मंत्री,चिराग नगर सह मंत्री,आदित्य कुमार राठौर मीडिया प्रभारी आदि को नवीन दायित्व दिया गया।