बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणाम स्वरूप माह अप्रैल, 2026 की सी. एम. डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में जनपद बरेली चौथे स्थान पर रहा और राजस्व में जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ तथा विकास एवं राजस्व की ओवरऑल रैकिंग में जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।अन्ततः जिलाधिकारी की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणाम स्वरूप ओवरऑल रैकिंग में जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सी. एम. -डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सी. एम. – डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है। सी.एम. -डैशबोर्ड पोर्टल पर माह सितम्बर, 2023 से विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद की मासिक रैकिंग निर्गत की जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा लगातार समीक्षा बैठक करते हुए विभागीय अधिकारियों की माह में प्रत्येक सप्ताह अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।अविनाश सिंह द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरन्तर गति बनाये रखने के निर्देश दिये गये है । जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदारगण व अन्य विभागीय अधिकारीगण द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना भी की है। निर्भय सक्सेना