बदायूँ में सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट भाजपा महिलाओं का धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी

WhatsApp Image 2026-05-10 at 4.36.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिलाओं द्वारा महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम में बदायूँ लोकसभा के सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डी.एम. चौराहा, बदायूं में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं, लेकिन विपक्ष हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति करता रहा है।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा महिला आरक्षण का निर्णय देश की महिलाओं को नई शक्ति और नई पहचान देने वाला कदम है। भाजपा सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।जिला मंत्री रचना शंखधार ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं, जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।जिला मंत्री राजवती वर्मा ने कहा महिला जन-आक्रोश अभियान महिलाओं के सम्मान की रक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने का अभियान है। जनता अब समझ चुकी है कि महिलाओं के मुद्दों पर कौन कार्य कर रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।कार्यक्रम में इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, रानी सिंह पुंडीर, मोनिका गंगवार, करुणा सोलंकी, ममता साहू, ममता वर्मा, बबली शर्मा, शालिनी मित्तल, सविता शर्मा, रीता वर्मा, मोनिका पाठक, ममता श्रीवास्तव, प्रेमलता दिवाकर, पूनम शर्मा, रेखा उपाध्याय, छाया शर्मा, पुष्पा देवी, शिवानी अग्रवाल, शोभा गुप्ता, कमला देवी, स्नेही, गुड्डी राजपूत, आरती आदि बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights