बदायूँ में महाराणा प्रताप जयंती पर सर्व समाज ने किया राष्ट्रनायक का भावपूर्ण स्मरण,जयंती मनाई

WhatsApp Image 2026-05-09 at 4.16.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर अतिथिगण, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर में डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा जगह-जगह लस्सी और ठंडे पानी का वितरण किया गया। जनपद के सैकड़ों स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, चेयरमैन पति उसावां अनिल चौहान, डॉ. वीरेश सिंह, रामवीर सिंह भदौरिया, आनन्द सिंह वैस, प्रतिष्ठित समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य झंडू भईया, सत्यवीर सिंह सिसौदिया, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, डॉ. वीरेश सिंह एवं रामवीर सिंह भदौरिया ने माल्यार्पण कर अपनी आस्था व्यक्त की।
तत्पश्चात स्काउट भवन बदायूं में जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों का हल्दीघाटी की माटी से तिलक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों, विशिष्ट जनों एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान 2026 ध्रुव देव गुप्ता तथा हाकिम खां सूरी सम्मान 2026 जहीर अहमद को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कविगणों ने काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि विधायक कटरा डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त, महान योद्धा और शस्त्र व शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने जीवनभर देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। महाराणा प्रताप को किसी जाति विशेष तक सीमित नहीं किया जा सकता, वे संपूर्ण राष्ट्र की प्रेरणा हैं।पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सौभाग्य से आज देश और प्रदेश को महाराणा प्रताप की परंपरा पर कार्य करने वाला नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डो देवी ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल महान योद्धा ही नहीं बल्कि कवि, लेखक और प्रकृति प्रेमी भी थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग भील, वनवासी और आदिवासी को सम्मान दिया। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही भामाशाह ने अपना सर्वस्व उनके चरणों में समर्पित कर दिया।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप को केवल चित्तौड़ अथवा मेवाड़ तक सीमित नहीं किया जा सकता, वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। आज पूरा विश्व उनके त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति का स्मरण कर रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह, राजपाल सिंह, विजय रत्न सिंह, रतन वीर सिंह, गिरीश पाल सिंह, शोभित तोमर, महीपाल सिंह तोमर, राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, वेद पाल सिंह, करुणा सोलंकी, सरिता सिंह, वीर बाला सिंह, गुड्डी राजपूत, रीना राघव, सुरेश सिंह, राम प्रताप सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक पुंडीर, जगमोहन सिंह राघव, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुमित कुमार सिंह, आलोक चौहान, गोपेष चौहान, धमेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू सिंह, वेद प्रकाश सिंह, प्रेम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज एडवोकेट, सत्यवीर सिंह चौहान, जितेंद्र एडवोकेट, रवि प्रताप सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, देवी सिंह देवड़, रघुपाल सिंह, धनपाल सिंह, रामसरन सिंह, राघव सिंह, सुनील सिंह, धीरेश सिंह, अनिल तोमर, अवनीश कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, रूप किशोर सिंह, रामवीर सिंह, दीपक चौहान, दिनेश सिंह, विष्णुपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, धीरपाल सिंह, अमित सिंह, प्रदीप ठाकुर, विपिन सिंह, मुकेश कुमार सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन बिल्सी, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, हरेन्द्र सिंह वत्स अध्यापक, सतीश सिंह, लालबहादुर सिंह, वीरेन्द्र पाल सिंह राघव, हरीश सिंह राघव, आर्येंद्र पाल सिंह, टीकम सिंह, सोमवीर सिंह, डीलेस सिंह, मोहित सिंह, रामगोपाल सिंह, बिजेंदर सिंह, करुणेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिसोदिया एडवोकेट, अंकित कुमार सिंह एडवोकेट, रतनवीर सिंह तोमर, रामपाल सिंह नेताजी, विजयपाल सिंह फौजी सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा एवं क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री भूराज सिंह ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights