बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के महेशपुरा ठाकुरान में महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश नैन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्ष थाना सुभाषनगर पहुंचे मामला शांत कराया करायामामले की जानकारी मिलने पर सीओ द्वितीय और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद को शांत कराया और आपसी सहमति से समझौता कराया। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को रोकने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उसी मामले को लेकर आज महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर तनाव बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।